रामनवमी पर रक्तदान शिविर आयोजित

रामनवमी पर रक्तदान शिविर आयोजित

दिघलबैंक. रामनवमी के शुभ अवसर पर दिघलबैंक प्रखंड में बजरंग दल द्वारा परंपरागत शोभायात्रा के स्थान पर एक सराहनीय कदम उठाते हुए रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया. रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दिघलबैंक थाना पुलिस और प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति रही. बीडीओ (बीडीओ) बप्पी ऋषि और अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका ने शिविर का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया और इस पहल की प्रशंसा की. इस पुनीत कार्य में मनीष कुमार सिंह, विहिप अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश,उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सिंह, पूर्व संयोजक गणेश कुमार सिंह, प्रखंड संयोजक मुरलीधर झा, विजय कुमार सिंह,अजीत कुमार राय, दीपक कुमार, पंकज कुमार ठाकुर, संतोष कुमार, अविनाश, बुधारू लाल सिंह और नमिता कुमारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >