किशनगंज नव वर्ष के अवसर पर किशनगंज के हरिजन बस्ती गीदड़पट्टी में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. किशनगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुनील मोहन झा के नेतृत्व में जरूरतमंदों और गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. स्टेशन मास्टर सुनील मोहन झा ने इस दौरान सभी प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी एवं समर्थ लोगों से अनुरोध किया कि वह भी इस नेक काम में आगे आए और जरूरतमंदों की यथा संभव मदद करे.इस दौरान किशनगंज स्टेशन के स्टेशन मैनेजर दीपक कुमार, धर्मवीर कुमार, बलराम प्रसाद सिंह एवं आरएसएस के पर्यावरण प्रभारी देवू दा का भरपूर सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
