भाजपा के कार्यकर्ता ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल ने गुरूवार को सुबह 10 बजे से तिरंग यात्रा निकाली

किशनगंज भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल ने गुरूवार को सुबह 10 बजे से तिरंग यात्रा निकाली. फुलवारी शिव मंदिर प्रांगण से पश्चिम पाली होते हुए पुलिस लाइन तक “तिरंगा यात्रा ” निकाली गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष पांडव महतो ने की. स्थानीय लोगों के घरों पर तिरंगा लगाने का काम किया,इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता मो अमानुल्लाह, पूर्व प्रत्याशी अब्दुल रहमान, मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, विस्तारक रामदेव पंडित, शक्ति केंद्र प्रमुख अरविंद महतो, संजय राय,अजय सिंह, रामलाल महतो, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री फारूक आलम, शमीम रब्बानी,साहबुल आलम, रूस्तम अली, तनवीर आलम, सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >