बाइक सवार ने लोहारपट्टी रोड के पास महिला का छीना चेन

शहर के लोहारपट्टी रोड के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया. पीड़िता मिनीति देवी लोहारपट्टी की रहनी वाली बताई जाती हैशहर के लोहारपट्टी रोड के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया. पीड़िता मिनीति देवी लोहारपट्टी की रहनी वाली बताई जाती है

किशनगंज शहर के लोहारपट्टी रोड के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया. पीड़िता मिनीति देवी लोहारपट्टी की रहनी वाली बताई जाती है. पीड़ित के परिजनों सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. पीड़ित महिला पूजा करने मंदिर गई थी. पूजा करने बाद अपने लोहारपट्टी रोड स्थित घर लौट रही थी. तभी बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया. महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया. बाद में वह हैरान रह गई. महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया. इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए. बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गया. बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया. लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >