बिहार के 2 जिलों में 12 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Bihar School Closed: बिहार के किशनगंज और पूर्णिया में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. गिरते तापमान के बीच बच्चों की सेहत को देखते हुए बड़ी कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है.

Bihar School Closed: बिहार में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और गिरते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. किशनगंज और पूर्णिया में जहां कक्षा 8 तक की एजुकेशनल एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है. भागलपुर में 12वीं कक्षा तक स्कूल बंद करने की मांग तेज हो गई है.

किशनगंज डीएम ने क्या आदेश दिया

किशनगंज जिले में डीएम विशाल राज ने ठंड की गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर 12 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले यह प्रतिबंध 9 जनवरी तक था, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर अवधि बढ़ा दी गई.

कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है. यह आदेश केवल एजुकेशनल एक्टिविटी पर लागू होगा. प्रशासनिक काम पहले की तरह चलते रहेंगे. प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी विशेष कक्षाएं इस आदेश से बाहर रखी गई हैं.

भागलपुर में भी उठी मांग

भागलपुर से पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल यादव ने ठंड को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने जिले में लगातार गिरते तापमान का हवाला देते हुए डीएम से 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद करने की मांग की है. उन्होंने ग्रामीण इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्णिया में चौथी बार आदेश हुआ जारी

पूर्णिया जिले में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. डीएम अंशुल कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की एजुकेशनल एक्टिविटी पर 12 जनवरी तक रोक लगा दी है.

कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है. प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी कक्षाएं और परीक्षाएं इससे मुक्त रहेंगी. ठंड को देखते हुए यह चौथी बार है जब पूर्णिया में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के इस जिले के 2.16 लाख किसानों की रुक सकती है सरकारी किस्त, कृषि विभाग का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >