बिहार से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगा अत्याधुनिक एलएचबी कोच, यात्रियों को मिलेगा हाईटेक सफर

Rajdhani Express: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक बनाने के लिए डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अत्याधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच शामिल किया है. नए कोचों के जुड़ने से राजधानी एक्सप्रेस अब और तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है.

Rajdhani Express: यात्रियों की सुविधा और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20503) में अत्याधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच लगाने का फैसला लिया है. यह नया रेक 10 मई से इस ट्रेन में जोड़ा गया है. यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं और आधुनिक तकनीक से लैस है. इसे लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नया रेक न केवल यात्रियों को बेहतर आराम प्रदान करेगा, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अधिक भरोसेमंद होगा.

क्यों खास होता है यह कोच

एलएचबी कोचों में एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन होता है. इससे दुर्घटना की स्थिति में एक कोच दूसरे के अंदर नहीं घुसता. इससे जानमाल का नुकसान कम होता है. इन कोचों में हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम लगा होता है, जिससे सफर अधिक आरामदायक बनता है. इसके अलावा, बायो-टॉयलेट, बेहतर वेंटिलेशन, इमरजेंसी विंडो जैसी आधुनिक सुविधाएं भी इन कोचों में शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अन्य कोच से कितना अलग होता है

LHB कोच ICF कोच की तुलना में हल्के होते हैं. इससे ट्रेन की रफ्तार और ईंधन दक्षता में वृद्धि होती है. इन्हें अधिकतम 160 किमी/घंटा तक की गति से चलाया जा सकता है. इन्हीं विशेषताओं के कारण राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में LHB कोचों का उपयोग किया जा रहा है.

LHB कोचों की डिजाइनिंग जर्मनी की लिंक हॉफमैन बुश कंपनी ने की थी और भारत में इनका निर्माण पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में किया जाता है. आमतौर पर इन कोचों को उनके लाल रंग से पहचाना जाता है, जबकि पारंपरिक ICF कोच नीले रंग के होते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

यात्रियों को होगी सहूलियत

इस नई पहल से न केवल यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा, बल्कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के मिशन को भी मजबूती मिलेगी. यह बदलाव विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहतकारी होगा जो लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेन यात्राओं में सुरक्षा और आराम देता है.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >