90 अंचल अधिकारियों के तबादले में कोचाधामन रह गया खाली, सीओ का हुआ ट्रांसफर, पर नहीं आये नये अधिकारी

Bihar CO Transfer 2026: बिहार सरकार के 90 अंचल अधिकारियों के तबादले के बाद कोचाधामन अंचल अधिकारी प्रभात कुमार का तबादला बनमनखी कर दिया गया है, लेकिन उनकी जगह नए सीओ की नियुक्ति नहीं होने से प्रशासनिक कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

किशनगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Bihar CO Transfer 2026: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्यभर के 90 अंचल अधिकारियों एवं प्रभारी अंचल अधिकारियों के तबादले के बाद किशनगंज जिले का कोचाधामन अंचल चर्चा का विषय बन गया है.

यहां पदस्थापित अंचल अधिकारी प्रभात कुमार का तबादला बनमनखी (पूर्णिया) कर दिया गया है, लेकिन उनकी जगह किसी नए अंचल अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है.

25 जून 2026 को जारी विभागीय अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में नए अंचल अधिकारियों की पदस्थापना की गई है. हालांकि कोचाधामन अंचल के लिए किसी अधिकारी का नाम अधिसूचना में शामिल नहीं है. इससे स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

प्रशासनिक कार्यों पर पड़ सकता है असर

कोचाधामन अंचल में प्रतिदिन दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, परिमार्जन, लगान वसूली, अतिक्रमण निष्पादन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की बड़ी संख्या में फाइलों का निपटारा होता है. ऐसे में नियमित अंचल अधिकारी के नहीं रहने से इन कार्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचल कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं. यदि जल्द नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं होती है तो आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दिघलबैंक में हुई नई तैनाती

इसी स्थानांतरण आदेश में किशनगंज जिले के दिघलबैंक अंचल के लिए श्री सदानन्द कुमार की पदस्थापना की गई है. लेकिन कोचाधामन अंचल के लिए किसी भी अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से यह मामला अलग चर्चा का विषय बन गया है.

विभाग के अगले आदेश का इंतजार

अब लोगों की नजर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पर टिकी है. उम्मीद की जा रही है कि विभाग जल्द अलग आदेश जारी कर कोचाधामन में नियमित अंचल अधिकारी की तैनाती करेगा या फिर किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपेगा. फिलहाल जारी अधिसूचना में इस संबंध में कोई उल्लेख नहीं किया गया है.

और पढ़ें: सीमांचल पर मेहरबान मानसून, 3 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, बहादुरगंज में हो सकती है सबसे अधिक वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >