स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की बैठक में बीडीओ ने की समीक्षा

ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ स्वच्छ्ता कर्मियों के कार्यों के अनुश्रवण को ले गुरुवार को एक बैठक आहुत की गई.

पौआखाली. ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ स्वच्छ्ता कर्मियों के कार्यों के अनुश्रवण को ले गुरुवार को एक बैठक आहुत की गई. बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज बीडीओ अहमर अब्दाली ने की. बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य सभी ग्राम पंचायतों में प्रारंभ किया गया है. इस कार्य में स्थायित्व सुनिश्चत करने हेतु विभागीय स्तर पर विस्तृत निर्देश दिया. जिसकी जानकारी आज सभी स्वच्छ्ता पर्यवेक्षकों को दी गयी. बीडीओ ने बताया कि विभागीय स्तर से दैनिक अपशिष्ट का संग्रहण एवम प्रबंधन में वार्ड, ग्राम पंचायत एवम प्रखण्ड की भूमिका का निर्धारण किया गया है. वार्ड स्तर पर डब्लूपीयू (कचड़ा प्रबंधन इकाई) पर उपस्थिति पंजी का संधारण कर सभी स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छ्ता कर्मियों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करना है. वार्ड स्तर पर रुट चार्ट तैयार कर इसमें दर्ज घरों की सूची के अनुसार ठोस एवं तरल अपविष्ट का उठाव सुनिश्चित किया जाना है. सभी घरों से कचड़ा का उठाव सुनिश्चित करने की जवाबदेही स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक की होगी. डब्लूपीयू पर प्लास्टिक अपशिष्ट का पृथक्करण एवम गीला अपशिष्ट से जैविक खाद का निर्माण सुनिश्चित किया जाना है. विभाग द्वारा सभी स्वच्छ्ता पर्यवेक्षकों को स्वच्छ्ता मित्र एप् उपलब्ध कराया गया है. जिसके माध्यम से प्रतिदिन घर-घर से संग्रहित अपशिष्ट का विवरणी स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक के द्वारा दैनिक रूप से की जाएगी. प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड समन्वयक(स्वच्छ्ता) के द्वारा स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक के दैनिक कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाएगा. उपयोगिता शुल्क संग्रहण एवम दैनिक कचड़ा उठाव का साप्ताहिक अनुश्रवण प्रखण्ड स्तर पर किया जाएगा. इस बैठक में सभी स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक, कार्यपालक सहायक एवम स्वच्छ्ता वॉर रूम कर्मियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >