मवि छत्तरगाछ के सहायक शिक्षक का निधन, शोक

पोठिया प्रखंड की छत्तरगाछ पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय छत्तरगाछ के सहायक शिक्षक मो ममशाद अंसारी (39) की मौत शुक्रवार की रात्रि इलाज के दौरान हो गयी

पहाड़कट्टा.

पोठिया प्रखंड की छत्तरगाछ पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय छत्तरगाछ के सहायक शिक्षक मो ममशाद अंसारी (39) की मौत शुक्रवार की रात्रि इलाज के दौरान हो गयी. उनका उपचार मैसूर के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के बड़े भाई और छत्तरगाछ ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच मो समशाद अंसारी ने बताया कि उनका छोटा भाई मो ममशाद अंसारी 13 दिन पहले इलाज के लिए मैसूर गए थे. शुक्रवार को एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में ममशाद की मृत्यु हो गयी. इन्होंने बताया कि भाई के साथ उनकी पत्नी व बच्चे भी साथ में ही थे. जैसे ही परिजनो को मो ममशाद अंसारी की दूरभाष पर सूचना मिली, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी फौजिया खातून सहित एक पुत्र दो पुत्री को छोड़ गए हैं. शिक्षक के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >