मारपीट की दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

शहर के माछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और दुर्व्यवहार की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है

किशनगंज शहर के माछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और दुर्व्यवहार की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है. प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला चार मार्च को घर में खाना बना रही थी. तभी कुछ हो हल्ला की आवाज हुई. आवाज सुन कर पीड़ित महिला घर से बाहर निकल गई. इतने में नामजद आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की. घटना की सूचना पीड़ित महिला ने अपने पति को दी.पति भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पीड़ित महिला मामला दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >