पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप

पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाना में आरोपित पति व ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पूर्णिया जिले के बेलगच्छी निवासी अमरजीत कुमार के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग था. दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत नहीं थे. शादी का वादा कर अमरजीत ने नेहा को किशनगंज से अपने घर लाया. गांव के मां काली मंदिर में शादी की. इसके बाद अमरजीत ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता नेहा का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में उसकी सास पंचम देवी, ससुर जगन्नाथ सोनी और पति ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की. मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गयी, ससुराल से निकाल दिया गया. इसके बाद अमरजीत उसे लुधियाना ले गया, एक महीने तक रखने के बाद पति नेहा को वापस ससुराल लेकर आया. फिर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा. 28 अप्रैल 2025 की रात अमरजीत ने नेहा के साथ मारपीट की व मायके ले जाकर छोड़ दिया. ससुराज से 10 लाख रुपये लेकर आने की मांग की. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >