सीमांचल को मिली एक और एयरपोर्ट की सौगात, इस जिले में रनवे का होगा विस्तार, जमीन अधिग्रहण की मंजूरी

Airport In Bihar: सीमांचल को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है. किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाना है. इसके लिए 24.70 एकड़ जमीन अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है. किशनगंज एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी.

Airport In Bihar: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में अब किशनगंज एयरपोर्ट के भाग्य खुलने वाले हैं. किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करने की मंजूरी मिल गई है. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 5.45 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि की स्वीकृति मिली. इसे लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी.

एक्स पर विजय कुमार सिन्हा ने क्या लिखा?

विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘किशनगंज हवाई अड्डे के विस्तार को मिली नई रफ्तार. सीमांचल के विकास को मिलेगा नया आधार. रनवे विस्तार के लिए 24.70 एकड़ जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है. 5.45 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से सीमांचल क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी.’

रनवे के विस्तार में तेजी आने की संभावना

आगे अपने पोस्ट में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह भी लिखा कि ‘यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, निवेश और आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. किशनगंज हवाई अड्डे का विस्तार, सीमांचल के विकास का मजबूत आधार.’ इस तरह से किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार में आ रही बाधा अब दूर हो गई है. राशि मंजूर होने के बाद काम में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है.

किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे विस्तार से फायदा

किशनगंज जिले में एयरपोर्ट का विस्तार होने से कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. इस एयरपोर्ट के जरिए पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और नेपाल आना-जाना लोगों के लिए बेहद आसान हो सकेगा. व्यापारिक गतिविधियां बढ़ सकेंगी. इसके अलावा निवेश, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा. पूरी तरह से आधुनिक बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रॉन्ग हो सकेगा.

Also Read: बिहार में इन जगहों पर जून से लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, गूगल मैप पर देख सकेंगे लोकेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >