अधीरा एकादश 113 रनों से विजयी. मैन ऑफ़ द मैच बने मटिया

गांधी मैदान ठाकुरगंज मे आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे नॉक आउट लीग मैच अधीरा एकादश और पावर हाउस टीम के बीच खेला गया.

ठाकुरगंज. गांधी मैदान ठाकुरगंज मे आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे नॉक आउट लीग मैच अधीरा एकादश और पावर हाउस टीम के बीच खेला गया. टॉस पावर हाउस टीम ठाकुरगंज ने जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना और पहले बल्लेबाजी के लिए अधीरा एकादश क़ो मौका दिया. पहली पारी मे अधीरा एकादश की टीम ने निर्धारित बीस ओवर ने छ विकेट खोकर 224 रन बनाये. अधीरा के बल्लेबाज मटिया ने 72 रन 25 बॉल मे मनोज मलिक 60 रन 36 बॉल रिजू 55 रन 31 गेंद मे बनाये.पावर हाउस के एकमात्र गेंदबाज इस्मत ने दो विकेट लिए. पावर हाउस टीम क़ो बीस ओवर मे 225 रन का लक्ष्य मिला.दूसरी पारी मे पावर हाउस एकादश ने 16.3 ओवर मे 111 रन पर ऑल आउट हो गई. बल्लेबाज मेहफूज ने मात्र 28 रन बनाये बॉलिंग मे मटिया दो विकेट और प्रधुम ने तीन विकेट लिए. आधीरा एकादश 113 रन से विजय हुई तथा इनके खिलाड़ी मटिया मैन ऑफ़ द मैच घोषित हुए. जिन्होंने 72 रन दो विकेट लिए.मैच में अंपायर शांतनु मंडल, सुरेश झा, थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी, मैच रेफरी रोहित जायसवाल, कमेंटेटर सुनील सहनी, अनुभव गोस्वामी, स्कोरर विशाल चौधरी, मो आजम थे. मैच मे सफल आयोजन मे अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल अरविंद झा अनिल साह बिट्टू साह प्रेम चौधरी ऋतिक चौधरी सूरज चौधरी दुर्गा साह बिकास दे बिक्की कामती कुश साह आदि सक्रिय थे. मैच में अतिथि के रूप मे भातगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजमोहन सिंह मुन्ना सरपंच मो आरिफ उपस्थित थे.सभी अतिथियों क़ो पुष्प गुच्छ माला स्मृति चिन्ह देकर क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >