बिहार मे दर्दनाक सड़क हादसा, इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला

Accident News: बिहार के किशनगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई है. बता दें कि तीनों इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे थे.

Accident News: बिहार के किशनगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई है. यह हादसा एनएच 27 पर बस स्टैंड के पास हुआ जब एक ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को ठोकर मार दी. बता दें कि तीनों इंटर की परीक्षा देने किशनगंज आये हुए थे. यहां से लौटने के क्रम में तीनों दोस्तों को एनएच 27 पर ट्रक ने टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज थी.

घटना के बाद ट्रक चालक हुआ फरार

इस घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी जैस ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया. बंता दें कि कटिहार के बलरामपुर निवासी आदित्य नारायण अपने दोस्तो के साथ किशनगंज इंटर की परीक्षा देने आये थे. वापस लौटते समय बस स्टैंड के समीप ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Also Read: जान का दुश्मन बना बचपन का जिगरी दोस्त, बातचीत करने के दौरान सिर में मारी गोली

तीनों दोस्तों की उम्र 18 से 19 साल

स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों दोस्त की उम्र 18 से 19 साल के आसपास है. मृतकों में एक युवक की पहचान आदित्य नारायण और दूसरे की पहचान सुजल के रूप में हुई है. ये कटिहार जिले के बलरामपुर के रहने वाले थे. एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आदित्य नारायण की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आया था. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >