देश की बड़ी आबादी कृषि पर करती है निर्भर

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनारकली के प्रधान शिक्षक अबुल कलाम आजाद के नेतृत्व में विद्यालय के दर्जनों बच्चों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये

कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनारकली के प्रधान शिक्षक अबुल कलाम आजाद के नेतृत्व में विद्यालय के दर्जनों बच्चों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये. बच्चों को सबसे पहले डॉ कलाम कृषि विद्यालय का भ्रमण कराया गया. जहां बच्चों को शिक्षकों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी व देश के अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान के बारे में बताने का प्रयास किया. कहा कि आज भी एक बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है. इसके बाद बच्चों को कई अन्य शैक्षणिक स्थानों का भी भ्रमण कराया गया तथा उसका महत्व बताया गया. शैक्षणिक परिभ्रमण पर बच्चों के साथ शिक्षक अबु रेहान हैदर, शिक्षिका शाहना प्रवीण व मुसर्रत आदि प्रवीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >