जलसा में दो गुटों के बीच मारपीट, एक युवक घायल, मामला दर्ज

जलसा में दो गुटों के बीच मारपीट, एक युवक घायल, मामला दर्ज

जलसा समिति के सचिव समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज, पूर्व में भी इस आयोजन में होती रही हैं हिंसक घटनाएं

पहाड़कट्टा. फकीरबस्ती मन्नापाड़ा गांव में शनिवार रात को आयोजित जलसा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के दौरान युवक के माथे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद परिजन घायल युवक को तुरंत पोठिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया. इस संबंध में रविवार को पीड़ित के पिता ने थाना में आवेदन देकर जलसा कमिटी के सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मौख्तारबस्ती मौलानापाड़ा गांव के मो असलम ने बताया कि उनके पुत्र असगर 28 फरवरी की रात फकीरबस्ती मन्नापाड़ा मजार में आयोजित जलसा सुनने गया था. रात दो बजे के आसपास जलसा स्थल पर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया. उसी दौरान, असगर एक जलेबी की दुकान से जलेबी खरीद रहा था, तभी एक युवक ने पीछे से आकर धारदार हथियार से उसके माथे पर वार कर दिया. इस हमले में असगर गंभीर रूप से घायल हो गया. असगर के घायल होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व उसे जलसा कमिटी के सचिव मौलाना मंसूर आलम के पास ले गए. आरोप है कि मौलाना मंसूर आलम ने घटना में शामिल आरोपित युवकों को जलसा से भगा दिया. जब पीड़ित के पिता मो असलम ने इसके विरोध में आवाज उठायी, तो उन पर भी हमला किया गया. इसके अलावा, आरोप है कि उनका मोबाइल व नगदी रुपये भी छीन लिए गए. पीड़ित मो असलम ने दावा किया कि मौलाना मंसूर आलम ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे. इस घटना के संबंध में पोठिया थाना में कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में जलसा समिति के सचिव मौलाना मंसूर आलम और एक वॉलेंटियर युवक को आरोपित बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >