एएलटीएफ की टीम ने टेंपू से 98.47 लीटर विदेशी शराब किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सदर थाना की एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर रामपुर चेकपोस्ट से टेम्पो से ले जायी जा रही 98.47 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. जब्त शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

किशनगंज.सदर थाना की एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर रामपुर चेकपोस्ट से टेम्पो से ले जायी जा रही 98.47 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. जब्त शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपितों में दिलदार व अबुजर अररिया जिले के महलगांव का निवासी है. कार्रवाई एएलटीएफ प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई.

दरअसल एलटीएफ टीम को बंगाल से किशनगंज के रास्ते शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर एएलटीएफ प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम रामपुर चेक पोस्ट व किशनगंज बहादुरगंज पथ पर तैनात हो गई. तभी एक सीएनजी टेम्पो बंगाल से रामपुर चेक पोस्ट होते हुए आगे बढ़ रही थी. शक के आधार पर वाहन चालक को रुकवा कर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब बरामद होते ही वाहन पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और सदर थाना लाया गया.

पुलिस पूछताछ में यह पता लगा रही है कि शराब किस जगह से लोड किया गया था. इसकी जांच की जा रही है. शराब को बंगाल से किशनगंज, कोचाधामन के रास्ते अररिया ले जाए जाने की योजना थी. टीम पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. टीम ये पता लगा रही है कि पूर्व भी शराब की तस्करी की गई थी या नही. साथ ही गिरोह में और कौन कौन से लोग शामिल थे इसका भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >