134 मतों से जीते सिकंदर उप चुनाव . कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

दिघलबैंक : दो सीटों पर हुए पंचायत उप-चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गये. ताराबाड़ी पंचायत में पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 21 से मो सिकंदर आलम विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इम्तियाज आलम को134 मतों के अंतर से पराजित किया.जबकि मंगुरा पंचायत में पंच क्षेत्र संख्या 05 से राजू लाल हरिजन ने कुल […]

दिघलबैंक : दो सीटों पर हुए पंचायत उप-चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गये. ताराबाड़ी पंचायत में पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 21 से मो सिकंदर आलम विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इम्तियाज आलम को134 मतों के अंतर से पराजित किया.जबकि मंगुरा पंचायत में पंच क्षेत्र संख्या 05 से राजू लाल हरिजन ने कुल 216 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराया इन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी सकारू लाल हरिजन को 163 मतों के अंतर से परास्त किया.प्रखंड परिसर में बनाये गए मतगणना केंद्र में सुबह से ही उम्मीदवारों

और उनके समर्थक की चहल-कदमी शुरू हो चुकी थी.इस दरम्यान मतगणना परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए थे. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नर्मदेश्वर झा ने बताया कि नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को बहुत जल्द पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी.गौरतलब है कि गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के निधन हो जाने से ये दो सीटें रिक्त हुई थी,तथा मंगलवार को इन सीटों पर वोट डाले गये थे.

मतगणना के बाद डीआरडीए निदेशक विधान चंद्र यादव ने नव-निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.इस अवसर पर अंचल अधिकारी श्री राकेश,प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रज किशोर चरण। सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

झींगाकाटा से वार्ड नंबर 11 के लिए मेहराज निर्वाचित : बहादुरगंज. पंचायत उपचुनाव के तहत स्थानीय टाउन हॉल में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को संपन्न मतगणना के दौरान जहां झिंगाकांटा पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह से वार्ड सदस्य पद के लिए मेहराज आलम निर्वाचित घोषित किये गये. वहीं डोहर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में पंच सदस्य पद हेतु मो हलीम को विजयी घोषित किया गया़ वार्ड सदस्य पद हेतु मेहराज आलम ने अकील आलम को 95 मतों से पराजित कर दिया़ जबकि पंच सदस्य पद पर मो हलीम ने महज 7 वोट के अंतर से मो सलीमउद्दीन को शिकस्त दी़ जहां चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों ने जश्न स्वरूप जिंदाबाद के नारे लगाये़ उधर चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रखंड कार्यालय कक्ष में यहां के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने बारी बारी से वार्ड सदस्य व पंच सदस्य पर पर विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया एवं जीत की मुबारकवाद भी दी़
कस्बाकलियागंज के सरपंच पद रूहुल अमीन विजयी : पोठिया. प्रखंड क्षेत्र स्थित कस्बाकलियागंज पंचायत में हुए मंगलवार को सरपंच पद हेतु उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को वज्रगृह में सुबह 8 बजे से की गयी़ सरपंच पद हेतु कल 8 उम्मीदवार मैदान में खडे थे़ हालांकि सभी अपनी अपनी जीत का दावा ठोक रहे थे़ पर गुरुवार को हुई गिनती में रूहुल अमीन 1066 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करफुन निशा को 70 मतों से पराजित कर विजय हासिल किया है़ वहीं तीसरे स्थान पर अबुताहा रहे़ ज्ञात हो कि करफुन निशा के पति मरूहुम मो जमालउद्दीन उक्त पंचायत में सरपंच पद पर काबिज थे़ उनकी मृत्यु हो जाने के कारण उपचुनाव की गयी़ मतगणना के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी़ पोठिया, पहाड़कट्टा के थानाध्यक्ष विजय कुमार, अमित कुमार सहित बीडीओ संदीप कुमार पांडे, सीओ समीर कुमार, डीपीआरओ सत्य नारायण मंडल उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >