चार करोड़ रुपये की टोके छिपकली व बहुमूल्य मूर्ति जब्त, तस्कर गिरफ्तार

पांजीपाड़ा इकरचला कालीबाड़ी के पास एनएच-31 पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के उपसमादेष्टा कुमार सुंदरम, पश्चिम बंगाल पांजीपाड़ा थाना के आइसी सुशांत वैभव एवं इस्लामपुर फोरेस्ट रेंजर एसएस आलियाड ने संयुक्त अभियान में लगभग 2 करोड़ की दुर्लभ प्रजाति की तीन टोके छिपकली व लगभग दो करोड़ मूल्य […]

पांजीपाड़ा इकरचला कालीबाड़ी के पास एनएच-31 पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया

किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के उपसमादेष्टा कुमार सुंदरम, पश्चिम बंगाल पांजीपाड़ा थाना के आइसी सुशांत वैभव एवं इस्लामपुर फोरेस्ट रेंजर एसएस आलियाड ने संयुक्त अभियान में लगभग 2 करोड़ की दुर्लभ प्रजाति की तीन टोके छिपकली व लगभग दो करोड़ मूल्य की बहुमूल्य धातु से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है़
चार करोड़ रुपये…
बुधवार को पांजीपाड़ा इकरचला कालीबाड़ी के पास एनएच-31 पर गुप्त सूचना के आधार पर टाटा सूमो गाड़ी से बरामद किया गया है़ गिरफ्तार तस्कर इनामुल हक पिता तसलीम मोहम्मद पश्चिम बंगाल स्थित ग्वालपोखर थाना अंतर्गत सोलपाड़ा डागी का निवासी है़ एसएसबी उपसमादेष्टा कुमार सुंदरम ने बताया कि सूचना थी कि तस्कर दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके लेकर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर फोरेस्ट रेंजर व पांजीपाड़ा आइसी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त सुमो गाड़ी को पकड़ा गया़ जांच के दौरान सूमो में टोके छिपकली के साथ बहुमूल्य मूर्ति भी बरामद हुई है़
उन्होंने बताया कि टोके छिपकली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 1 करोड़ 95 लाख है जबकि बरामद मूर्ति की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है़ पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि पश्चिम बंगाल करनदीघी थाना अंतर्गत चीपीकच्छन निवासी फैजुल ने उसे छिपकली और मूर्ति दिया था और उसे इकरचला कालीबाड़ी के पास ही किसी को डिलिवरी देनी थी. किसे डिलिवरी देना था इस संबंध में वह अब तक कुछ नहीं बता रहा है़ आरोपित तस्कर से पूछताछ जारी है़
श्री सुंदरम ने बताया कि बरामद छिपकली को फोरेस्ट विभाग को सौंप दिया जायेगा़ जबकि मूर्ति, तस्कर व जब्त सूमो गाड़ी को बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
गिरफ्तार तस्कर इनामुल हक पश्चिम बंगाल
के ग्वालपोखर का है रहनेवाला
हाइकोर्ट के वकील करेंगे जिरह, पुलिस से मांगी केस डायरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >