बॉर्डर पर जारी है तस्करी कस्टम को जानकारी नहीं

टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ. इंडो-नेपाल बार्डर पर प्रतिबंधित वस्तुओं के तस्करी का क्रम फिर से शुरू हो गया है. एसएसबी, पुलिस और कस्टम विभाग के लोग सतर्क थे ऐसे में तस्करों के काम पर असर पड़ने लगा था. लेकिन एक बार फिर से तस्करों ने कैरियरों के माध्यम से प्रतिबंधित माल को इधर से उधर करना […]

टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ. इंडो-नेपाल बार्डर पर प्रतिबंधित वस्तुओं के तस्करी का क्रम फिर से शुरू हो गया है. एसएसबी, पुलिस और कस्टम विभाग के लोग सतर्क थे ऐसे में तस्करों के काम पर असर पड़ने लगा था. लेकिन एक बार फिर से तस्करों ने कैरियरों के माध्यम से प्रतिबंधित माल को इधर से उधर करना प्रारंभ कर दिया है. इंडो-नेपाल बार्डर के फतेहपुर से बेरोक टोक नेपाल के लिए तस्करी हो रही है. जबकि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती है.

इन रास्तों से नेपाल के लिए उर्वरक, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों, बरतन, कृषि यंत्रों, खाद्य पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है. दूसरी ओर नेपाल से भारत के लिए नशीले पदार्थों, शराब, जड़ी बूटियों और पशुओं की तस्करी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >