परामर्श केंद्र में घरेलू िहंसा मामले का हुआ निष्पादन

किशनगंज : शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा संबंधित एक मामले का निष्पादन किया गया. मामलों की सुनवाई कर रही महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता ने बताया कि पारिवारिक हिंसा से जुड़े कुल चार मामले हमारे समक्ष आये जिसमें से एक का निष्पादन हुआ तथा तीन मामलों के पीड़ितों […]

किशनगंज : शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा संबंधित एक मामले का निष्पादन किया गया. मामलों की सुनवाई कर रही महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता ने बताया कि पारिवारिक हिंसा से जुड़े कुल चार मामले हमारे समक्ष आये जिसमें से एक का निष्पादन हुआ तथा तीन मामलों के पीड़ितों को अगली तारीख तक का समय दिया गया़ थानाध्यक्ष महाश्वेता ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले समस्याओं का मुख्य कारण साक्षरता की कमी है़ जब तक हमारा समाज व उनमें मुख्य रूप से महिलाएं अगर साक्षर नहीं होगी तब तक महिलाओं को घरेलू हिंसा जैसे समस्याओं से जुझना पड़ेगा़ महिला कोषांग की केस वर्कर पारोमिता घोष सुनवाई के दौरान मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >