बहादुरगंज में निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली

बहादुरगंज : शराबबंदी पर 21 जनवरी को मानव शृंखला पर जागरूकता के मद्देनजर रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी़ रैली हॉस्पिटल चौक, विरनियां, समेशर हाट, गुवाबाड़ी, लोहागाड़ा, एलआरपी चौक होते हुए पुन: ब्लॉक परिसर में वापस लौट गयी़, जहां बीडीओ शशि भूषण सुमन व सीओ सहदुल हक की अगुवायी में स्थानीय […]

बहादुरगंज : शराबबंदी पर 21 जनवरी को मानव शृंखला पर जागरूकता के मद्देनजर रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी़ रैली हॉस्पिटल चौक, विरनियां, समेशर हाट, गुवाबाड़ी, लोहागाड़ा, एलआरपी चौक होते हुए पुन: ब्लॉक परिसर में वापस लौट गयी़, जहां बीडीओ शशि भूषण सुमन व सीओ सहदुल हक की अगुवायी में स्थानीय पुलिस प्रशासन के सैकड़ों कर्मियों ने शिरकत की. इस दौरान जागरूकता रैली में शामिल सभी कर्मी जगह जगह हर तबके के लोगों से मानव शृंखला में अपनी सहभागिता

प्रदान करने की अपील में जुटे थे़ इससे पहले प्रखंड मुख्यालय परिसर में संपन्न मॉक ड्रिल के तहत साक्षर भारत के एसआरपी प्रो मुशब्बीर आलम एवं बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बारी-बारी से मानव शृंखला की तैयारी के मद्देनजर सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में सभी टिप्स भी बताये एवं मद्य निषेध अभियान की शत प्रतिशत सफलता के बाबत अपनी अपनी तरफ से हर संभव ठोस पहल की उम्मीद दोहरायी. रैली के दौरान एसआरपी प्रो मुशब्बीर आलम, बीडीओ शशि भूषण सुमन, बीइओ डा राजेंद्र प्रसाद, जीपीएस विष्णु कुमार सिन्हा के अलावा पुलिस प्रशासन व शिक्षा विभाग के सैकड़ों सरकारी कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >