कर्त्तव्य निर्वहन का लिया वचन

मकर संक्रांति . बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन मकर संक्रांति के मौके पर बीएसएफ उप महानिरीक्षक, अधिकारी व जवान. किशनगंज : शनिवार को क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल खगड़ा कैंप में मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन किया गया़ इस अवसर पर उप महानिरीक्षक देवीशरण सिंह, समादेष्टा 139वीं वाहिनी संदीप रावत, […]

मकर संक्रांति . बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

मकर संक्रांति के मौके पर बीएसएफ उप महानिरीक्षक, अधिकारी व जवान.
किशनगंज : शनिवार को क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल खगड़ा कैंप में मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन किया गया़ इस अवसर पर उप महानिरीक्षक देवीशरण सिंह, समादेष्टा 139वीं वाहिनी संदीप रावत, समादेष्टा 109वीं वाहिनी लाला कृष्ण कुमार लाल, समादेष्टा क्षेत्रीय मुख्यालय दिवाकर कुमार, समस्त वाहिनियों के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व बहुतायत संख्या में सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे़ इस अवसर पर उप महानिरीक्षक देवीशरण सिंह ने इस पवित्र पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में मनायी जाता है़ पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है़ यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पंद्रहवें दिन पड़ता है़,
क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है़ मकर संक्रांति के दि नही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारंभ होती है़ सलिए इस पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते है़ं तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते है, जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते है़ं ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भाष्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते है़ं चूंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं अत: इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है़ सामान्यत: भारतीय पंचांग पद्धति की समस्त तिथियां चंद्रमा की गति को आधार मान कर निर्धारित की जाती है किंतु मकर संक्रांति को सूर्य की गति से निर्धारित किया जाता है़ इसी कारण यह पर्व प्रतिवर्ष 14 जनवरी को ही पड़ता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >