कोचाधामन : थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो इरशाद आलम के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने छापेमारी कर फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मो अनिस व आशिफ साकिन बोहिता के विरुद्ध थाना कांड संख्या 04/17 के तहत प्राथमिकी की दर्ज थी, जिसे पुअनि अभय कुमार, सपुअनि शिव शंकर पासवान आदि ने संयुक्त छापेमारी गिरफ्तार किया है.
दो फरार आरोपी गिरफ्तार
कोचाधामन : थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो इरशाद आलम के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने छापेमारी कर फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मो अनिस व आशिफ साकिन बोहिता के विरुद्ध थाना कांड संख्या 04/17 के तहत प्राथमिकी की दर्ज थी, जिसे […]

ठाकुरगंज>> चार ओवरलोड ट्रक जब्त :
प्रखंड की सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश तिवारी ने मंगलवार की सुबह गिट्टी से लदे चार ट्रकों को जब्त कर लिया. किशनगंज की तरफ से आ रहे इन ट्रकों को ठाकुरगंज थाना के सामने जब्त करने के बाद सभी ट्रकों का धर्मकांटा में वजन करवाने के बाद कार्रवाई के लिए खनन विभाग, सेलटेक्स विभाग और परिवहन विभाग को लिख दिया गया है, जहां इन ओवरलोड वाहनों पर अग्रेतर कार्रवाई होगी. बताते चलें 23 दिसंबर को भी ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ने तीन ओवरलोड ट्रक को पकड़ा था.