पांच शराबी गिरफ्तार

किशनगंज : फरिंगोला एवं बलिचुका में उत्पाद विभाग ने गश्ती के दौरान पांच शराबियों को हिरासत में लिया़ अनि उत्पाद ललन प्रसाद एवं राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान फरिंगोला मद्य निषेध चेक पोस्ट से अंजार आलम, मो असलम, संजय बहादुर एवं बलीचुका से राजेंद्र यादव, आनंद कर्मकार को शक के […]

किशनगंज : फरिंगोला एवं बलिचुका में उत्पाद विभाग ने गश्ती के दौरान पांच शराबियों को हिरासत में लिया़ अनि उत्पाद ललन प्रसाद एवं राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान फरिंगोला मद्य निषेध चेक पोस्ट से अंजार आलम, मो असलम, संजय बहादुर एवं बलीचुका से राजेंद्र यादव, आनंद कर्मकार को शक के आधार पर

हिरासत में लिया़ हिरासत में लेने के बाद पांचों व्यक्तियों की ब्रेथ इन्हेलाइजर द्वारा जांच कर शराब पीने की पुष्टि की़ उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि हमारी टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है एवं शनिवार की देर शाम हिरासत में लिये गये पांचों व्यक्तियों के उपर मद्य निषेध अभियान के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >