नव वर्ष के आगमन का युवाओं ने किया स्वागत

पौआखाली : नव वर्ष 2017 के प्रथम दिन रविवार को सभी जगहों पर भारी गहमा गहमी रही. नये साल की शुरुआत लोगों ने हैप्पी न्यू इयर कहकर एक-दूसरे से शुरू की. इस दौरान पौआखाली पवना घाट काढागांव स्थित चाय बगानों में कन्हैया जी स्थित ऐतिहासिक टीला के आसपास युवाओं की टोली ने पिकनिक में भाग […]

पौआखाली : नव वर्ष 2017 के प्रथम दिन रविवार को सभी जगहों पर भारी गहमा गहमी रही. नये साल की शुरुआत लोगों ने हैप्पी न्यू इयर कहकर एक-दूसरे से शुरू की. इस दौरान पौआखाली पवना घाट काढागांव स्थित चाय बगानों में कन्हैया जी स्थित ऐतिहासिक टीला के आसपास युवाओं की टोली ने पिकनिक में भाग लिया. इसके लिए अपनी पसंद के हिसाब से पिकनिक स्पाट का चयन इन लोगों ने किया था. पूरे उत्साह और उमंग के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए पुराने साल को बाय-बाय, नये साल का जमकर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >