टैक्स की चोरी, िफर ओवरलोडिंग

मनमानी. कोयला माफियाओं का गोल्डेन रूट बन गया है एनएच 327 ई ठाकुरगंज : एनएच 31 पर सक्रिय कोयला माफिया पर प्रशासन की टेढ़ी नजर के बाद अब एन एच 327 ई कोयला लदी ट्रकों के गोल्डन रूट बनता जा रहा है. पिछले कई दिनों से किशनगंज और पूर्णिया प्रशासन के द्वारा असम से आने […]

मनमानी. कोयला माफियाओं का गोल्डेन रूट बन गया है एनएच 327 ई

ठाकुरगंज : एनएच 31 पर सक्रिय कोयला माफिया पर प्रशासन की टेढ़ी नजर के बाद अब एन एच 327 ई कोयला लदी ट्रकों के गोल्डन रूट बनता जा रहा है. पिछले कई दिनों से किशनगंज और पूर्णिया प्रशासन के द्वारा असम से आने वाले कोयले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए. इसके बाद तीन दर्जन ट्रकों को जब्त कर लिया गया. बिना वैध कागजातों के सड़कों पर सरपट दौड़ रहे ये ट्रक एक तरफ तो सेल टैक्स की चोरी तो करते ही है. ओवरलोडिंग करते हुए परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां भी उड़ाते हैं.
एनएच 31 पर प्रसाशन की कड़ाई के बाद अब इन कोयला लदी ट्रकों का मार्ग एन एच 327 ई हो गया है. हालांकि इस कर जाने वाली कई गाडिया पोवाखाली, बहादुरगंज, जोकीहाट के इलाको में अवस्थित भट्टो में आपूर्ति होने वाले कोयले होते है परन्तु आधे से ज्यादा कोयला जो सूबे के ही अन्य जिलों में जाता है यथा पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, अररिया आदि जिलो वहां का कोयला अब गलगलिया. ठाकुरगंज, होकर अररिया के रास्ते गंतव्य तक पहुंचा है. हाल के दिनों में प्रतिदिन दर्जनों कोयला लदी ट्रक इस होकर जाते देखे जा सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >