किशनगंज के लोग भी कर सकेंगे हमसफर से सफर

ठाकुरगंज : भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित हमसफर एक्सप्रेस आखिरकार पूर्वोत्तर सीमांत रेल में भी चल पड़ी. रेलवे की तरफ से इलाके के लोगों को यह क्रिसमस का उपहार सरीखा है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कामख्या स्टेशन से दक्षिण रेलवे के बंगलौर को जोड़ने वाली यह हमसफर एक्सप्रेस बिहार के एकमात्र स्टेशन किशनगंज में रुकेगी. किशनगंज […]

ठाकुरगंज : भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित हमसफर एक्सप्रेस आखिरकार पूर्वोत्तर सीमांत रेल में भी चल पड़ी. रेलवे की तरफ से इलाके के लोगों को यह क्रिसमस का उपहार सरीखा है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कामख्या स्टेशन से दक्षिण रेलवे के बंगलौर को जोड़ने वाली यह हमसफर एक्सप्रेस बिहार के एकमात्र स्टेशन किशनगंज में रुकेगी.

किशनगंज में होगा ठहराव : 12504 / 12503 कामाख्या-बैंगलोर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव बिहार के एकमात्र स्टेशन किशनगंज में भी होगा. इस ट्रेन से कोलकाता , खड़गपुर, कटक, भुवनेश्वर,विशाखापट्टनम , विजयवाड़ा, और बंगलोर के यात्री लाभान्वित होंगे. किशनगंज से बंगलौर जाने के लिए यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर खुलेगी तो वापसी रविवार को अहले सुबह 2 बजकर 38 मिनट पर होगी.क्यों खास है हमसफर : रेलवे‌ का दावा है की इस ट्रेन में वो सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है जो पहले किसी भारतीय ट्रेन में नहीं मिली. ट्रेन में यात्रियों के लिए ठंडे-गर्म खाने को रखने के लिए छोटे फ्रिज उपलब्ध है.
यात्री अपने घर से लाये खाने को भी इसमें रख सकते हैं. ट्रेन में चाय,कॉफी,सूप वेंडिंग की मशीनें लगी हैं. स्मोक डिटेक्टर और सभी कोच में 6-6 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार लगे है कि वो यात्रियों की निजता का हनन नहीं करते. सभी कोच में बायो टॉयलेट लगे है जो फ्लश करने पर इत्र की खुशबू बिखेरेंगे. रेल ने हमसफर एक्सप्रेस के जरिए सफ को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास भी किये है.
अन्य ट्रेनों की अपेक्षा 1.15 अिधक होगा खर्च
‌राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के मुकाबले हमसफर का सफर महंगा नहीं है. मध्यम वर्ग की आबादी को टारगेट कर शुरू की गयी इस ट्रेन सेवा के उपयोग के लिए यात्रियों को नार्मल मेल/एक्सप्रेस भाड़े से सिर्फ 1.15% अधिक खर्च करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >