नाबालिक के साथ गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज : दो युवकों द्वारा नबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत के बलुआ जागीर गांव की है़ वारदात को लेकर शनिवार को नाबालिग के बयान पर किशनगंज महिला थाने में कांड संख्या 47/16 के तहत आरोपित युवक मुन्ना पिता मोजीब व […]

किशनगंज : दो युवकों द्वारा नबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत के बलुआ जागीर गांव की है़ वारदात को लेकर शनिवार को नाबालिग के बयान पर किशनगंज महिला थाने में कांड संख्या 47/16 के तहत आरोपित युवक मुन्ना पिता मोजीब व शाहिद पिता सुगर्द के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़

बुलायी गयी पंचायत : घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह गांव में ही स्थित अपने नाना के घर से आ रही थी़ इसी दौरान उक्त दोनों युवक मोटरसाइकिल से आये और जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और पावर हाउस के पास बांस झाड़ के पास ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया़ युवती ने घर पहुंच आपबीती सुनायी. युवती के पिता नेपाल में ट्रैक्टर चलाने का काम करते है़ं सूचना मिलने पर गुरुवार की शाम युवती के पिता घर पहुंचे़
गांववालों ने शुक्रवार को मामले को लेकर पंचायत बुलायी. पंचायत में स्थानीय मुखिया व सरपंच आदि ने फैसला सुनाया कि आरोपित युवक का सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया जाये़ जबकि पीड़िता के पिता सहित उसके परिजन इस सजा के लिए तैयार नहीं थे़ वहीं आरोपित के परिजन पंचायत के किसी भी निर्णय को मानने को तैयार नहीं थे. अंत में मामला थाने पहुंचा और शनिवार देर शाम दोनों आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता गुप्ता ने बताया कि पीड़ित युवती के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है़ आगे की कार्रवाई की जा रही है़
टेढ़ागाछ के बलुआ जागीर गांव की घटना
नानी के यहां जा रही पीड़िता को जबरन बाइक पर बिठा झाड़ी में ले जा कर बारी-बारी से दो यवुकों ने किया दुष्कर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >