लाखों की चोरी

चोरों ने एलइडी टीवी व गहनों पर हाथ साफ कर लिया. किशनगंज : अधिवक्ता व पत्रकार शबनम खानम के लोहारपट्टी स्थित आवास में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी के सामानों में एलईडी तथा गहने शामिल है. शबनम खानम दो […]

चोरों ने एलइडी टीवी व गहनों पर हाथ साफ कर लिया.
किशनगंज : अधिवक्ता व पत्रकार शबनम खानम के लोहारपट्टी स्थित आवास में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी के सामानों में एलईडी तथा गहने शामिल है. शबनम खानम दो दिन पहले अपने पिता के घर गयी थी.
आज सुबह लौटने पर पाया कि उनके घर के अंदर के गेट का ताला हुआ था यत्र तत्र सामान बिखरा पड़ा था. साथ ही घर में 42 इंच का एलईडी टीवी भी गायब था. घटना की सूचना उन्होंने थाना को दी. इस बावत पत्रकार शबनम खानम ने बताया कि चोरों ने उनके घर में रखे गहने और नकदी पर भी हाथ साफ कर डाला है. घर के अंदर आलमारी, पलंग तथा बक्से में रखा सभी सामान खाली कर चोरों द्वारा चोरी की गयी. साथ ही चोरी की इतनी बड़ी वारदात के बाद भी आस पास के लोगों को इसकी भनक नहीं लग पायी. पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >