सीएम के आगमन की तैयारी शुरू

पाठामारी : सूबे के मुखिया के आने की तैयारियां जोरों पर है. बिहार-बंगाल की सीमा पर अवस्थित चुरली हटिया में स्थित आईटीआई का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कमार करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल जहां तेज है, वहीं सडकों का निर्माण और उद्घाटन होने वाले भवन का रंग रोगन का काम शुरू हो […]

पाठामारी : सूबे के मुखिया के आने की तैयारियां जोरों पर है. बिहार-बंगाल की सीमा पर अवस्थित चुरली हटिया में स्थित आईटीआई का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कमार करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल जहां तेज है, वहीं सडकों का निर्माण और उद्घाटन होने वाले भवन का रंग रोगन का काम शुरू हो गया है.
शुक्रवार को युद्धस्तर पर भवन के रंगाई का काम किया जा रहा था. वहीं मुख्य सड़क से भवन तक पहुंचने वाले पथ का निर्माण कार्य भी मनरेगा योजना से शुरू है. शुरू हुए इस कार्य स्थल पर मनरेगा कर्मियों के साथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे. आईटीआई कैंपस में पौधरोपण की तैयारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >