तेजी से पूरा करें काम : डीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर है़ आगामी सात दिसंबर को मुख्यमंत्री का किशनगंज में आगमन होगा़ इसके लिए समाहरणालय सहित जहां जहां मुख्यमंत्री का पर्दापण होगा. उन स्थलों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है़ समाहरणालय के पीछे स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय के भवन में चल रहे […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर है़ आगामी सात दिसंबर को मुख्यमंत्री का किशनगंज में आगमन होगा़ इसके लिए समाहरणालय सहित जहां जहां मुख्यमंत्री का पर्दापण होगा. उन स्थलों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है़
समाहरणालय के पीछे स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय के भवन में चल रहे जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय को समाहरणालय के सामने स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है़ इसके लिए उक्त भवन का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया जा रहा है़ वहीं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र को भी समाहरणालय के भवन में ही शिफ्ट कर उक्त कार्यालय को भी नया रूप देने की तैयारी चल रही है़
युद्घ स्तर पर चल रहे तैयारियों को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित स्वयं सभी कार्यों की मॉनेटरिंग कर रहे है़ शुक्रवार को कार्यों का निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिये़ निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का मुख्य फोकत सात निश्चय के योजनाओं लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, निबंधन एवं परामर्श केंद्र और शराबबंदी पर होगा़ इसलिए इन योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है़ डीएम के निरीक्षण के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी यशस्पति मिश्र, डीपीआरओ मनीष कुमार के अलावे अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >