90 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

90 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी कंपनी बीओपी पिलटोल द्वारा गुरुवार सुबह नेपाल से लायी जा रही शराब को जब्त की गयी. बीओपी प्रभारी एएसआई मफभाई ऑल ने बताया कि सुबह करीब 4:25 बॉर्डर पिलर संख्या 137/2 के समीप एसएसबी जवानों द्वारा नाका पार्टी लगायी गयी थी. तभी सीमावर्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर नेपाल के तरफ से आता दिखाई दी. नाका पार्टी द्वारा उसे रुकने का इशारा किया. तो वह दूर से ही झोला फेंक कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा. झोले की जांच की तो उसमें से 90 बोतल फाइटर ब्लैक नामक नेपाल निर्मित शराब पायी गयी. प्रत्येक बोतल 300 एमएल, कुल 27 लीटर शराब को जब्त कर कोढ़ोबाड़ी थाना को सौंप दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >