बैंक में लोगों ने किया जम कर हंगामा

किशनगंज : एक और जहां पूरा जिला नोटबंदी के बाद नये और छोटे नोट को लेकर दिन दिन भर बैंक और एटीएम की धूल फांक रहे हैं वहीं स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गांधी चौक में नियमों की अनदेखी हो रही है. आम आदमी का समय जहां लाइन में ही खत्म हो जाता है. वहीं […]

किशनगंज : एक और जहां पूरा जिला नोटबंदी के बाद नये और छोटे नोट को लेकर दिन दिन भर बैंक और एटीएम की धूल फांक रहे हैं वहीं स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गांधी चौक में नियमों की अनदेखी हो रही है.

आम आदमी का समय जहां लाइन में ही खत्म हो जाता है. वहीं तथा कथित लोग वीआइपी बन कर बेधड़क बैंक में अपना काम कर निकल जाते हैं जिससे लोगों में रोष में है. सरकारी काम वाले काउंटर पर भी निजी और व्यक्तिगत कार्य बुधवार को हो रहे थे. कतार में खड़े लोगों की माने तो यहां भी हालात ठीक नहीं है. हालांकि लोगों ने बैंक कर्मी के रवैये को देख जम कर हंगामा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >