पोठिया में नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या

हत्यारे पति ने की थी यह दूसरी शादी पोठिया : पोठिया थाना क्षेत्र के भोटाथानास पंचायत स्थित नवनदी नयाबस्ती वार्ड संख्या नौ में एक नव विवाहित महिला की गला दबा कर हत्या करने का एक मामला प्रकाश में आया है़ मिली जानकारी के अनुसार नव विवाहिता यौसीना बेगम 18 वर्ष पति मोहिद साकिन गैराटोली का […]

हत्यारे पति ने की थी यह दूसरी शादी

पोठिया : पोठिया थाना क्षेत्र के भोटाथानास पंचायत स्थित नवनदी नयाबस्ती वार्ड संख्या नौ में एक नव विवाहित महिला की गला दबा कर हत्या करने का एक मामला प्रकाश में आया है़ मिली जानकारी के अनुसार नव विवाहिता यौसीना बेगम 18 वर्ष पति मोहिद साकिन गैराटोली का विवाह छह माह पूर्व नवनदी नयाबाड़ी गांव में हुआ था़
शादी के उपरांत दोनों नव दपंत्ति दिल्ली में रह रहा था़ पर दहेज को लेकर दोनों के बीच अक्सर किचकिच होते रहता था़ कुछ दिन पहले ही दोनों घर लौटे और रविवार को दोनों खा पीकर सो गये़ पर सोमवार को अहले सुबह जब गेट नहीं खुला तो परिजन ने गेट खुलवाया़ अंदर का नजारा देख सभी दंग हो गए़ लड़की फांसी के फंदे पर लटकी देखी गयी़ वहीं मृतका के पति घर से फरार था़
जिस पर लोगों ने आशंका जताया कि दहेज के कारण पति द्वारा पत्नी को गला दबा कर पहले हत्या किया फिर फांसी पर टांग कर फरार हो गया़ मामला की जानकारी पर थानाध्यक्ष मनु प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >