बहादुरगंज : राज्य स्वास्थ्य समिति की पहल पर आज सोमवार 21 नवंबर से चार दिसंबर के बीच स्थानीय सरकारी अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. प्रशासनिक निर्देश के आलोक में पखवाड़े के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ पीएचसी बहादुरगंज के स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि
यह पुरुष नसबंदी बिना किसी चीर फाड़ व टाका के ही महज 15 मिनट में प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा अंजाम दिया जायेगा एवं ऑपरेशन के आधे घंटे बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. इतना ही नहीं परिवार नियोजन में साझेदारी, अब होगी पुरुषों की भागीदारी के नारे के बीच लाभार्थियों को नसबंदी हेतु दो हजार की क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की जा सकेगी़
