स्व हसन के भाई एनआरआई इंजीनियर शफीक नैयर, इंसान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक शिफा सैयद हफीज, इंसान स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल सुब्हान ने मो अहद एवं उनके जैसे अन्य कर्मियों को सम्मानित किया़
किशनगंज : पदमश्री स्व डाॅ सैयद हसन द्वारा 50 वर्ष पूर्व स्थापित इंसान स्कूल में आयोजित गोल्डेन जुबली समारोह का समापन हो गया़ सैयद हसन ने इंसान स्कूल की स्थापना कर इसे अपने खून पसीने से सींचा था़ कई एकड़ में फैले इस स्कूल का पूरे देश में नाम था़ देश के हर कोने से छात्र-छात्राएं इंसान स्कूल में पढ़ने आते थे़ हॉस्टल की सुविधा से लैश इंसान स्कूल में सर सैयद हसन ने स्कूल में एक अलग ही तहजीब एवं अदब का निर्माण किया था़ इस 50 वर्षों के दौरान इंसान सकूल ने बहुत उतार चढ़ाव देखे है़ं
इसमें अब भी ऐसे कई शिक्षक व कर्मी है जिन्होंने शिक्षा भी इंसान स्कूल में ली और अब तक इसी स्कूल में अपनी सेवा दे रहे है़ कई ऐसे बहुमूल्य सेवा देने वाले शिक्षक अब सेवानिवृत हो चुके है. ऐसे ही शिक्षकों में मो अहद का नाम शामिल है़ जिन्हें गोल्डेन जुबली समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया़ गोल्डेन जुबली समारोह में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे स्व हसन के भाई एनआरआई इंजीनियर शफीक नैयर, इंसान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक शिफा सैयद हफीज, इंसान स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल सुब्हान ने मो अहद एवं उनके जैसे अन्य कर्मियों को सम्मानित किया़ गोल्डेन जुबली समारोह के अवसर पर चित्रकला, लेखन, खेल आदि कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया़
