सूची जारी होते ठाकुरगंज नप क्षेत्र में बढ़ी सरगरमी

ठाकुरगंज : नगर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद क्षेत्र में अचानक चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. हर वार्ड के संभावित उम्मीदवार अब भविष्य की रणनीति बनाने लगे है. हालांकि नगर के अब तक के वैसे चर्चित चेहरे जिनके चुनावी मैदान में कूदने की संभावना थी एक आध को छोड़ कर […]

ठाकुरगंज : नगर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद क्षेत्र में अचानक चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. हर वार्ड के संभावित उम्मीदवार अब भविष्य की रणनीति बनाने लगे है. हालांकि नगर के अब तक के वैसे चर्चित चेहरे जिनके चुनावी मैदान में कूदने की संभावना थी एक आध को छोड़ कर सभी आरक्षण के नए रोस्टर से खुश दिख रहे है.

वैसे लगभग वर्तमान आधे वार्ड पार्षद अपने वार्डो से चुनाव लड़ने से वंचित हो जायेगे. चुनाव के लिए घोषित की गई आरक्षण रोस्टर के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित उपमुख्य पार्षद कृष्णा सिन्हा होते दिख रहे है. आने वाले चुनाव में उनका निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित महिला के लिए घोषित कर दिया है. अभी अविवाहित कृष्णा सिन्हा को यह सीट यदि बचानी है तो या तो उन्हें विवाह करना होंगा या नगर के दुसरे वार्ड से अपनी किस्मत अजमानी होंगी .

वही वार्ड दो के पार्षद श्री कृष्ण सिंह का वार्ड पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. वैसे श्री कृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल खुद इसी वर्ग से आते है इसलिए उन्हें दिक्कत होती दिख नहीं रही. वही अब तक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड तीन अब अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

वही वार्ड चार अब अनु जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. नगर की मुख्यपार्षद बेबी देवी जो वार्ड संख्या छह से चुनाव जीत कर मुख्य पार्षद बनी थी अब उनका यह वार्ड पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित हो गया. वही उनका निवास जिस वार्ड में है वह 12 नम्बर वार्ड भी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. हालांकि बेबी देवी इसी वर्ग से तालुक रखती है लेकिन वर्तमान में इन दो वार्डो में से चुनाव लड़ेगी या फिर इन दोनों वार्डो से कोई उनके नजदीकी चुनाव जीते और मुख्यपार्षद चुनाव में वह जीत उनके लिए सहयोगी साबित हो इस कारण किसी सामान्य सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना देखी जा रही है.

वही सबकी निगाहें वार्ड नो और दस के उम्मीदवार पर रहेगी. जानकारों की यदि माने तो इस चुनाव में कई सुरमा भी मैदान में उतरेंगे और ऐसी संभवना है की उनका चुनाव क्षेत्र ये दो वार्ड है. हालांकि अभी चुनाव बहुत दूर है पर नगर के लोगो की नजर इन दोनों वार्डो पर रहेगी. वही पूर्व मुख्यपार्षद नवीन यादव के निर्णय पर भी सबकी निगाहें टिकी है. पिछले वार अपने वार्ड से अपने नजदीकी को आसान मुकाबले में जितवाया वही अपनी पत्नी को वार्ड छह से जितवा कर चैयरमैन पद पर उन्हें बैठाया. हालांकि वे खुद वार्ड 2 से मैदान में थे परन्तु बहुत नजदीकी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब इस चुनाव में वे किस वार्ड चुनावी समर में कूदते हैं यह देखना दिलचस्प होंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >