विवाद . एसडीपीओ ने िकशनगंज में मामला दर्ज करने से िकया इंकार
आरोपी से पूछताछ करते एसडीपीओ कामिनी बाला.
घटना बंगाल के दालकोला की है .रुपये बरामदगी के बाद 68 हजार रुपये कम मिलने से उहापोह की स्थिति़ बंगाल के दालकोला में दर्ज हुई प्राथमिकी़
किशनगंज : गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 12वीं वाहिनी ने बंगाल स्थित डालकोला युसूफ मोटर्स के पास जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार युवक 24 वर्षीय अब्दुल रकीब बंगाल स्थित मालदा जिले के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत चाइना बाजार निवासी बताया जाता है़ एसएसबी 12वीं वाहिनी के समादेष्टा एसके डोंगरा के अनुसार अब्दुल रकीब के पास से कुल छह लाख 46 हजार बरामद हुए है
जिसमें 500 के 1196 एवं 1000 के 48 नोट शामिल है़ समादेष्टा श्री डोगरा ने बताया कि सूचना मिला कि बांग्लादेश के रास्ते जाली नोट की बड़ी खेप कलियाचक और इसके आस पास के इलाके में पहुंची है और किशनगंज नेपाल सीमा से सटे इलाके में जाली नोट भेजने की योजना है़ सूचना मिलते ही एसएसबी की खुफिया विंग सक्रिय हो गयी और रैकी कर जाली नोट से भरे बैग के साथ मृतक को दबोच लिया गया़ श्री डोगरा ने बताया कि मामले को लेकर दालकोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपी युवक को दालकोला पुलिस को सौंप दिया गया है़
एसएसबी सवालों के घेरे में
बुधवार की देर शाम किशनगंज बस टर्मिनल के सामने एनएच 31 पर नाटकीय ढंग से जाली नोट के साथ युवक को गिरफ्तार करने का स्वांग रच रुपये से भरे बैग के साथ आरोपी युवक को लेकर एसएसबी जवान सदर थाना किशनगंज पहुंचे़ भारी मात्रा में जाली नोट बरामद होने की सूचना पाकर किशनगंज एसडीपीओ कामिनी वाला भी थाना पहुंची़ आरोपी युवक एवं ऑपरेशन में शामिल एसएसबी के अधिकारी व जवानों के विरोधाभासी बयान होने पर एसडीपीओ को शक हुआ तो उन्होंने गहरायी से पूछताछ शुरू किया तो मामला प्रकाश में आया कि दालकोला में आरोपी युवक को नोट के साथ पकड़ा गया है़ आरोपी को किशनगंज लाकर इस तरह का झूठा स्वांग रचने की क्या आवश्यकता थी इस सवाल पर एसएसबी के अधिकारी तरह तरह के बहाने बनाने लगे़ एसडीपीओ कामिनी वाला ने किशनगंज थाना में मामला दर्ज करने से साफ मना करते हुए कहा कि मामला बंगाल दालकोला थाना क्षेत्र का है़ इसलिए वहीं प्राथमिकी दर्ज कराये़ं एसडीपीओ ने बताया कि जब आरोपी युवक को किशनगंज थाना लाया गया था़ उस समय रुपये की गिनती करने पर कुल सात लाख 14 हजार रुपये थे़ जाली नोट बरामद होने की सूचना पर किशनगंज आईबी की टीम भी एसएसबी द्वारा तथाकथित घटना स्थल बस टर्मिनल पहुंच चुका था़ सदर थाना में भी आईबी की टीम मौजूद थी़ आईबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल बरामद रुपये सात लाख 14 हजार थे़ जिसमें 1000 के 98 नोट और 500 के 1232 नोट शामिल थे़ प्राप्त जानकारी के अनुसार आईबी ने अपने क्षेत्रीय मुख्यालय में भी रिपोर्ट किया है़ उसमें भी सात लाख 14 हजार रुपये बरामद होने का जिक्र किया है़
कहां गये 68 हजार रुपये
किशनगंज पुलिस एवं आईबी के अनुसार सात लाख 14 हजार एवं एसएसबी के अनुसार छह लाख 46 हजार के विरोधाभास के बीच का 68 हजार रुपये कहां गये. यह एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है़ एसएसबी द्वारा किशनगंज बस टर्मिनल के सामने जो नाटक रचा गया इस दौरान घटना क्रम के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसएसबी के जवान द्वारा रुपये लेकर इधर उधर भागने की घटना हुई थी़ इतना ही नहीं सदर थाना में भी एससबी के पास से एवं एसएसबी के गाड़ी में हजार रुपये के बंडल पड़े मिले थे़ जिसकी पुष्टि एसडीपीओ कामिनी वाला ने भी किया है़ उधर इस संबंध में एसएसबी समादेष्टा ने बताया कि जल्दबाजी के कारण स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं कर सके़ं
