नोटबंदी : पैसा िनकासी करने वालों की उंगली पर लगाया जा रहा इंक, दिखने लगा असर
बुधवार से बैंकों में नोट बदलवाने वाले की उंगली में इंक लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. इंक लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही बैंकों में नोट बदलने वालों की भीड़ कम हो गयी.
ठाकुरगंज : नोट बदलवाने वालो को बुधवार से उंगलियों पर इंक लगाने की प्रक्रिया का असर दिखने लगा है. बैंक के बाहर नोट बदलवाने की भीड़ काफी कम हो गयी. पिछले दिनों शाम होने के बाद भी जहां सैकड़ों लोग लाइनों में लगे रहते थे अब वहीं बुधवार शाम को यह भीड़ काफी कम दिखी. हालात यह थी कि जो भीड़ थी वो बैंक के अंदर ही थी.
बताते चलें अब 500 और 1000 के नोट बदलवाने के इच्छुक लोगो की उंगलियों में मतदान के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली स्याही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया जिससे बड़े नोटों को बदलवाने के चल रहे गोरखधंधे पर रोक लग सके. बुधवार को पोस्टऑफिस के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में भी लोगों के नोट बदले गये. वहीं एटीएम के सुचारू रूप से चालू रहने का भी लोगों ने लाभ उठाया.
इंक लगाते बैंककर्मी.
