टेढ़ागाछ में नहीं खुले एटीएम, लोग रहे परेशान

टेढ़ागाछ : घोषणा के बावजूद अभी तक प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी एटीएम नहीं खुलने से आमजनों में बैंक प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासनिक कुव्यवस्था पर आक्रोश धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. सुबह होते ही लोग राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखा अपने-अपने 500 व 1000 रुपये के नोट को लेकर पहुंच रहे हैं. लंबी कतार देखकर लोग […]

टेढ़ागाछ : घोषणा के बावजूद अभी तक प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी एटीएम नहीं खुलने से आमजनों में बैंक प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासनिक कुव्यवस्था पर आक्रोश धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. सुबह होते ही लोग राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखा अपने-अपने 500 व 1000 रुपये के नोट को लेकर पहुंच रहे हैं. लंबी कतार देखकर लोग हतोत्साहित हो जाते हैं. बैंक में किसी तरह ग्राहक अपने पुराने नोट को जमा कर भी कर देते हैं तो नये रुपये के अब तक यहां नहीं पहुंचने के कारण जमा राशि नहीं निकाल पाने का मलाल रहता है. सबसे बुरी स्थिति कोसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक झला व टेढ़ागाछ की है, जहां लोगों के पैसे जमा तो लिये जा रहे हैं,

लेकिन पैसा देने के नाम पर बैंक प्रबंधन द्वारा पहले तो आनाकानी किया जाता है, फिर खाताधारियों के बार-बार अनुरोध करने के बाद केवल 500 रुपये देती है. ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण अधिकांश घर के पुरुष कमाने के लिए बाहर रहने के कारण महिलाएं को ही घर की सारी जिम्मेदारी संभाले हुई हैं. महिलाएं लाइन में घंटों खड़ी होने के वावजूद भी पैसा नहीं निकलने से बैरंग लौट रहे हैं.

इस संबंध में जदयू के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जमील अहमद का कहना है कि नोट बंदी से काला धन पर लगाम लगेगा इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी आने वाले समय में, लेकिन बैंक द्वारा पैसा नहीं देने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर पैसा नहीं मिलने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है. जल्द ही लोगों को बैंक द्वारा सुविधा मिलनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >