सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किशनगंज : पुराने नोट की की अदला बदली करने एवं अपने बैंक खाते में रूपा जमा करने को लेकर लोग शुक्रवार को बैंक खुलने से पहले से लाइन में लग कर खड़े हो गये़ एसबीआई मुख्य शाखा से सबसे पहले रूपये की निकासी कर निकले रिजवान अहमद ने बताया कि घर में एक रूपया नहीं […]

किशनगंज : पुराने नोट की की अदला बदली करने एवं अपने बैंक खाते में रूपा जमा करने को लेकर लोग शुक्रवार को बैंक खुलने से पहले से लाइन में लग कर खड़े हो गये़ एसबीआई मुख्य शाखा से सबसे पहले रूपये की निकासी कर निकले रिजवान अहमद ने बताया कि घर में एक रूपया नहीं था़ इसलिए सुबह आठ बजे ही बैंक के गेट पर खड़े हो गये थे़

जिले के सभी बैंकों में सुरक्षा एवं ग्राहकों के अफरा तफरी में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये थे़ बैंक संबंधित मामलों के नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सभी बैंकों में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है़ मनीष कुमार ने कहा कि लोगों को घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है़ संयम बरतते हुए बैंक में अपना नोट बदला बदली जमा या निकासी करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >