सौ में से 10 बच्चे ब्लड प्रेशर व सुगर से ग्रसित

किशनगंज : यूएनओ के सर्वे के अनुसार आज पूरे विश्व में प्रत्येक 100 स्कूली बच्चों में से 10 बच्चों के ब्लड प्रेशर व मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब यह आवश्यक हो गया है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी रुचि लेने के लिए […]

किशनगंज : यूएनओ के सर्वे के अनुसार आज पूरे विश्व में प्रत्येक 100 स्कूली बच्चों में से 10 बच्चों के ब्लड प्रेशर व मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब यह आवश्यक हो गया है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया जाये.

उक्त बातें केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के उपायुक्त एमएस चौहान ने मंगलवार को कही. श्री चौहान स्थानीय खगड़ा बीएसएफ हेड क्वार्टर स्थित केंद्रीय विद्यालय के औचक निरीक्षण के लिए मंगलवार को शहर पहुंचे थे. इस मौके पर श्री चौहान ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जीवन भी एक परीक्षा के समान है.

हमारे जीवन में भी कई उतार चढ़ाव आयेंगे परंतु हमें पढ़ लिख कर अपने आप को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना होगा तथा आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना होगा. इस दौरान श्री चौहान ने कई प्रेरक प्रसंगों के साथ साथ अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं को भी बच्चों के समक्ष उजागर किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय में कमरों की भी समस्या है तथा लैब में भी सुधार किये जाने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >