किशनगंज : देश की जनसंख्या का राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर डाटावेस तैयार किया जायेगा. केंद्र सरकार की इस योजना को बिहार राज्य जनगणना उप निदेशक मृत्युंजय कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. रचना भवन के सभागार में आयोजित बैठक में जनगणना उप निदेशक ने बताया कि वर्ष 2011 के जनगणना के प्रथम चरण के प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण के साथ एमपीआर तैयार किया गया था.
सरकार के इस योजना के तहत एमपीआर का डाटावेस तैयार किया जायेगा. श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर को अधिकरण आधार कार्ड संख्या एवं राशन कार्ड को शामिल किया जायेगा.डाटावेस कैसे तैयार करना है बैठक के दौरान उपनिदेशक ने अधिकारियों को विस्तार से बताया. जिला स्तर पर कार्य का संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. एसडीओ सह नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रगणक को घर घर जाकर डाटावेस को अपडेट करना है. इस कार्य को पूरा करने के लिए समय सीमा सुनिश्चित है. इसलिए कार्य को गंभीरता से लेते हुए ससमय कार्य को पूरा करें.
