किशनगंज : स्थानीय धरमगंज स्थित सरदार गोपाल सिंह मध्य विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं 106 वर्षीय वीणापाणी चक्रवर्ती के जोश व जज्बे को देख मतदान केेंद्र में उपस्थित मतदान कर्मी, मतदाता व अर्धसैनिक बल के जवान चौंक उठे.
अपने पोते के गोद का सहारा लेकर वीणा पाणी चक्रवर्ती के केंद्र पर पहुंचते ही अर्धसैनिक बल के जवानों ने फौरन उनके लिए जहां रास्ता तैयार किया वहीं बूथ पर तैनात कर्मियों ने उन्हें प्राथमिकता देते हुए सर्वप्रथम उनका मतदान कराया. पोठिया प्रतिनिधि के अनुसार, लोकतंत्र में एक एक मत कितनी महत्वपूर्ण है. उसका अंदाजा 92 वर्षीय वृद्ध जोड़ी से लगाया जा सकता है कि लोकतंत्र. के आगे ढलती उम्र भी बाधक नहीं बन सकी.
92 वर्षीय देवान बासकी उनकी 80 वर्षीय पत्नी मरंड टुडू, शेखपुरा निवासी अपने घर से एक किमी पैदल चल कर मतदान केंद्र संख्या हल्दीबाड़ी पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया काफी उत्साह से किया. इन जोड़ों को देख कर लोगों ने इनके जज्बों को सलाम दिया. 92 वर्षीय देवान बासकी ने बताया कि एक एक मत का काफी महत्व है. जिस कारण बीमार हालात में भी अपना वोट दिया. 11 मतदान केंद्रों में इवीएम वीवी पैड खराब क्षेत्र में ग्यारह ईबीएम वीवी पैड, कंट्रोल यूनिट में तकनीकी खराबी क्रमश: मतदान केंद्र संख्या 1,11, 33,50,54, 60, 61, 59, 129, 72, 132 इन केंद्रों पर कुछ देर के लिए मतदान बाधित रही. स्थानीय प्रशासन द्वारा ईबीएम मशीन उपलब्ध कराने के बाद पुन: मतदान कार्य जारी किया जा सका.
क्षेत्र में मतदान करीब 60 प्रतिशत की ऊंचाई पार कर चुका था. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन काफी चुस्त दुरूस्त दिखी. जिंदा व्यक्ति को मृत बता वोटर लिस्ट से नाम किया विलोपित छत्तरगाछ. लोकतंत्र में एक एक वोट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.
एक वोट भी हार जीत में निर्णायक साबित हो सकता है. वोट देना सभी भारतीयों का मौलिक अधिकार है. लेकिन कस्बा कलियागंज पंचायत स्थित चिचुआबाड़ी निवासी मो लतीफुर्रहमान पिता जैनुद्दीन जब मतदान केंद्र संख्या 20 मदरसा समशुल मुस्लेमीन चिचुआबाड़ी में अपना मतदान देने गया तो उसका क्रमांक 145 से उन्हें डिलिट कर दिया गया तथा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है.
इस प्रकार ही चिचुआबाड़ी निवासी मो लतीफुर्रहमान केा भी वोटर लिस्ट से उसका नाम डिलिट कर दिया गया. प्रशासनिक दोनों मतदाताओं ने बताया कि बीएलओ द्वारा मृत व्यक्ति का नाम तो मतदाता सूची से हटाया नहीं जाता है लेकिन जीवित मतदाता को मृत घोषित कर मतदाता सूची से नाम हटा दिया जाता है.
