डीएम, एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

किशनगंज : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिमेष कुमार पराशर एवं पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक प्रशांत सीताराम लोखंडे एवं संपूर्ण जिला पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार गुप्ता भी शामिल थे. बज्मे अदब स्थित आदर्श बूथ संख्या 197, 180, 181 पर डीएम ने पीने […]

किशनगंज : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिमेष कुमार पराशर एवं पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक प्रशांत सीताराम लोखंडे एवं संपूर्ण जिला पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार गुप्ता भी शामिल थे. बज्मे अदब स्थित आदर्श बूथ संख्या 197, 180, 181 पर डीएम ने पीने का पानी शौचालय, रैम आदि का निरीक्षण के साथ-साथ साज सज्जा का मुआयना किया. बूथ को फूलों, केले के पेड़ों व रंगोली से जाया गया है.

जमीन पर रेड कारपेट तो ऊपर खूबसूरत सिलिंग लगाये गये थे. बूथ की सजावट देखते ही बन रही थी. इसी तरह से सजावट 39 लोकेशन के 132 बूथों पर किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुन: लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह के साथ मनाये और आवश्यक मतदान करने पहुंचे. मौके पर स्वीप नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार, डीइओ मो ग्यासुद्दीन के अलावे अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >