851 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

851 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार साव अपनी टीम के साथ जिले गलगलिया चेक पोस्ट पर जांच अभियान के दौरान 773 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर शाहदुर अली और मग्नू हक को गिरफ्तार किया. साथ ही एक पिकअप वैन को जब्त किया गया. असम से शराब लेकर जिले के गलगलिया आ रहे थे. वही दूसरी ओर उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार साव अपने टीम के साथ किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान 78 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए 3 तस्कर सुमन कुमार, बीरबल कुमार राज और राजेश कुमार मधेपुरा जिला निवासी को गिरफ्तार किया. साथ ही एक मारुति सुजुकी कार को जप्त किया गया. मिली जानकारी के पश्चिम बंगाल से शराब लेकर किशनगंज जिले के मधेपुरा जा रहे थे. कुल उत्पाद विभाग में भारी कार्रवाई करते हुए 851 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर कर मद्द निषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >