पशु चिकित्सा शिविर में 493 पशुओं का हुआ इलाज

पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 75वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 75वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. यह शिविर कोल्था पंचायत के कुशियारबाड़ी गांव में किया गया. कार्यक्रम की आयोजिका सहायक प्रोफेसर डॉ शगुफ्ता परवीन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश पर किया गया. इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 135 पशुपालकों के 493 छोटे-बड़े पशुओं में शल्य चिकित्सा, कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या, गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया. पशु के बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील 25 पशुपालकों से की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >