गुरूनाम दास की 490 वीं जयंती मनायी गयी

शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में सिख धर्म के गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी.

किशनगंज.शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में सिख धर्म के गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर गुरूद्वारा में भजन कीर्तन के पश्चात अरदास किया गया और उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. बीते एक माह से पाठ किया जा रहा था. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी किशनगंज के सचिव सूरज सिंह, मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, अजीत सिंह बावेजा, अमरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, निशान सिंह बावेजा, बलदेव सिंह बंटी सहित सैंकड़ों महिला श्रद्धालु मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >