480 नेपाली शराब व बाइक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

टेढ़ागाछ पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी करवाई की है

टेढ़गाछ टेढ़ागाछ पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी करवाई की है. कई तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. गुप्त सूचना के आधार पर पोखरिया गांव के समीप से 480 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष मोहम्मद आलम के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. तब पुलिस ने खदेड़ कर आरोपित को पकड़ा. बाइक पर रखें कपड़े की गठरियों से 480 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. गिरफ्तार आरोपित पहचान राजेंद्र यादव ग्राम बनगावां थाना पलासी जिला अररिया के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >